Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Asian Games 2026 : ‘बहाने नहीं चलेंगे...’ क्वार्टरफाइनल से पहले श्रेयस अय्यर का टीम इंडिया को साफ संदेश

अय्यर परिस्थितियों पर ध्यान देने के मूड में नहीं थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
श्रेयस अय्यर। फ़ाइल फ़ोटो: पीटीआई
Advertisement

भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि यहां एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश, सीमित अभ्यास और असहज तैयारी उनकी टीम के सामने बहाने नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि एक पेशेवर टीम को अपने सामने आने वाली किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

नागोया में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश ने कहर बरपाया है, जिससे नॉकआउट चरण के लिए भारत की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हाल में उनका एकमात्र मैच अभ्यास जापान के खिलाफ बारिश के कारण पांच पांच ओवर कर दिया गया, जिसमें भारत ने महज दो रन से जीत दर्ज की। इस करीबी जीत से चिंताएं बढ़ी होंगी, लेकिन अय्यर परिस्थितियों पर ध्यान देने के मूड में नहीं थे।

Advertisement

अय्यर ने कहा कि हम बारिश को वजह नहीं बता सकते क्योंकि हम पेशेवर खिलाड़ियों का एक समूह हैं। ऐसी बाधाएं आती रहती हैं और मानसिक रूप से हमें इस बात की परवाह किए बिना तैयार रहना होगा कि स्थिति कैसी होने वाली है। हमें बल्लेबाजी और अभ्यास के लिए पर्याप्त समय मिला। कल हम विकेट के अनुसार जल्दी ढलने की कोशिश करेंगे और देखेंगे कि मौसम कैसा है। यह दूसरी प्राथमिकता है। प्राथमिक बात मैच खेलना है।

Advertisement

Advertisement
×