Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

जूनियर एशिया कप में भारत की अगुआई करेंगे अनमोल एक्का, टीम से बड़ी उम्मीदें

डिफेंडर अनमोल एक्का 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में होने वाले एएचएफ (एशियन हॉकी महासंघ) जूनियर एशिया कप में 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे। हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने अर्जुन संतोष हरगुडे...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो: इंडिया हॉकी X
Advertisement

डिफेंडर अनमोल एक्का 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में होने वाले एएचएफ (एशियन हॉकी महासंघ) जूनियर एशिया कप में 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगे।

हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने अर्जुन संतोष हरगुडे और रितिक लाकड़ा को टूर्नामेंट के लिए दो वैकल्पिक खिलाड़ियों के रूप में भी नामित किया है। भारतीय टीम अभी बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में नवनियुक्त कोच फ्रेडरिक सोयेज के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही है।

Advertisement

भारतीय टीम ने एशिया कप की तैयारी के सिलसिले में हाल में बेल्जियम का दौरा भी किया था। कोच सोयेज़ ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''जूनियर एशिया कप के लिए चुनी गई टीम बेहद संतुलित है। खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है। खिलाड़ियों का चयन लगातार अच्छे प्रदर्शन, सकारात्मक रवैये और दबाव में हमारी रणनीति पर अमल करने की क्षमता के आधार पर किया गया है।''

Advertisement

उन्होंने कहा, ''एशिया कप में हमें कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। हम अनुशासित और आक्रामक हॉकी खेलने पर ध्यान देंगे और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने की कोशिश करेंगे।''

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: विवेक लाकड़ा, कुणाल तेवतिया। डिफेंडर: अनमोल एक्का (कप्तान), रोहित कुल्लू, चिराग, रविंदर, आशु मौर्य, संजीत टिर्की, सुखविंदर। मिडफील्डर: अड्रोहित एक्का, हरपाल, जीतपाल, मनमीत सिंह राय फॉरवर्ड: अजीत यादव, प्रभदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, आर्यन जेस, लोवेनूर सिंह। वैकल्पिक खिलाड़ी: अर्जुन संतोष हरगुडे, रितिक लाकड़ा।

Advertisement
×