Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अभिषेक की मैच फिटनेस पर फैसला शनिवार की ट्रेनिंग के बाद, माता-पिता पहुंचे

रविवार को प्रेमदासा में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच में अभिषेक शर्मा का हिस्सा लेना उनके पेट के संक्रमण से उबरने पर निर्भर करता है। यह विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शुक्रवार को टीम के साथ यहां पहुंच गया, जिससे रविवार को प्रेमदासा में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।

नई दिल्ली में एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद अभिषेक वीरवार को नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच में नहीं खेल पाए थे। भारत शनिवार को शाम को यहां नेट सत्र में हिस्सा लेगा और आखिरी फैसला लेने से पहले अभिषेक की फिटनेस पर करीब से नजर रखी जाएगी। इस बीच अभिषेक के माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच गए।

Advertisement

उनके माता-पिता एशिया कप के दौरान दुबई में भी मौजूद थे। अगर अभिषेक अब भी उपलब्ध नहीं रहते हैं तो भारत या तो संजू सैमसन के साथ या फिट हो चुके वाशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ शीर्ष पर खिला सकता है।

Advertisement

Advertisement
×