Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अभिषेक शर्मा बोले- शुभमन पर सभी को भरोसा रखना चाहिए, वह टी20 विश्व कप में मैच जीतेगा

गिल 15 पारियों में 137 . 3 की स्ट्राइक रेट से 291 रन ही बना सके

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बारह वर्ष की उम्र से शुभमन गिल के साथ खेल रहे अभिषेक शर्मा को पता है कि खराब फॉर्म से उबरकर वह भारत के लिए टी20 विश्व मैच जीतेंगे। साथ ही अगले साल टी20 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। भारत की टी20 एकादश में गिल के चयन पर सवाल उठे थे क्योंकि फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को बाहर रखा गया था। गिल 15 पारियों में 137 . 3 की स्ट्राइक रेट से 291 रन ही बना सके हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां तीसरे टी20 में उन्होंने 28 गेंद में 28 रन बनाए। गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा कि मैं एक बात साफ बताना चाहता हूं कि आप भरोसा रखिए, ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिए विश्व कप में मैच जीतेंगे और इस श्रृंखला में भी। अपने बचपन के दोस्त गिल के बारे में उन्होंने कहा कि मैं इतने समय से इनके साथ खेल रहा हूं, खासकर शुभमन के तो मुझे पता है कि वह किसी भी टीम के खिलाफ व किसी भी हालात में रन बना सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुझे उस पर शुरू से काफी भरोसा है और जल्दी ही सभी को पता चलेगा और सभी इसी तरह से भरोसा करेंगे। तीसरे मैच में 18 गेंद में 35 रन बनाकर भारत को 2.1 से बढ़त दिलाने वाले अभिषेक ने कहा कि दिसंबर के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि आपको यह ध्यान में रखना पड़ता है कि गेंद स्विंग कर रही है या सीम ले रही है। मैने कुछ ऐसे शॉट खेले जो ऐसे विकेट पर ही खेले जा सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
×