Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IPL 2026 : टीवी अंपायर के फैसले का विरोध करना पड़ा, सनराइजर्स के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर लगा 25 प्रतिशत

केकेआर के खिलाफ मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के दोषी, खाते में एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

 कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अभिषेक पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।

अभिषेक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल-1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया है। नियमों के अनुसार, आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

Advertisement

कैच के फैसले पर जताई थी असहमति

यह विवाद मैच के नौवें ओवर में हुआ। गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने डाइव लगाकर अभिषेक शर्मा का कैच लपका था। रिप्ले में ऐसा कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि कैच पूरी तरह से साफ तरीके से लिया गया था। इसके बावजूद टीवी अंपायर नितिन मेनन ने कैच को वैध करार दिया। अंपायर के इसी फैसले पर अभिषेक ने मैदान पर अपनी असहमति जाहिर की थी।

Advertisement

बल्ले से दिलाई थी तूफानी शुरुआत

जुर्माने का सामना करने के बावजूद मैच में अभिषेक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 48 रन बनाए और सनराइजर्स को शानदार शुरुआत दिलाई। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाए। अभिषेक की इस पारी की मदद से सनराइजर्स ने यह मुकाबला 65 रन से जीता, जो मौजूदा टूर्नामेंट में टीम की पहली जीत भी है।

Advertisement
×