213 रन पीछे, फिर भी श्रीलंका ने नहीं मानी हार , पासिंदु के नाबाद 90 से बढ़ी टेंशन टीम इंडिया की टेंशन
पासिंदु के नाबाद 90 रन, श्रीलंका के चाय तक तीन विकेट पर 199 रन
India vs Sri Lanka : पासिंदु सूरियाबंडारा के नाबाद 90 रन की बदौलत श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन खेलते हुए बुधवार को यहां चौथे दिन चाय तक तीन विकेट पर 199 रन बनाकर संघर्ष जारी रखा। श्रीलंका के अभी सात विकेट बाकी हैं और उसे भारत को दोबारा बल्लेबाजी के लिए मजबूर करने के लिए 15 रन और चाहिए। अभी एक पूरा सत्र और अंतिम दिन का खेल बाकी है।
दो मैच की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही कप्तान शुभमन गिल की भारतीय टीम ने श्रीलंका को 290 रन पर ऑलआउट करने के बाद फॉलोऑन देने का फैसला किया। श्रीलंका पहली पारी में भारत से 213 रन पीछे था। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। दूसरे सत्र में श्रीलंका का सिर्फ एक विकेट गिरा। कामिंदु मेंडिस ने 52 रन की जुझारू पारी खेली। प्रसिद्ध कृष्णा ने पासिंदु के साथ उनकी 115 रन की तीसरे विकेट की साझेदारी का अंत किया।

