स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
बाबा श्रवणनाथ प्राइमरी स्कूल अरुणाय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर संगमेश्वर महादेव मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरि ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय...
बाबा श्रवणनाथ प्राइमरी स्कूल अरुणाय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर संगमेश्वर महादेव मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरि ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी के सान्निध्य में चल रहा ये विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। स्कूल का हमेशा यही प्रयास रहा है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान किए जाएं ताकि वे कर्तव्य निष्ठ नागरिक बनकर देश की सेवा में भागीदार बन सकें। भारतीय शिक्षा समिति के सचिव भूषण गौतम ने बताया कि परिणाम शत प्रतिशत रहा। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल खजान मेहला, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जसबीर सैनी,शिक्षाविद कश्मीरी लाल सहित अभिभावक व छात्र मौजूद रहे।

