Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर महिला से 23 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

कमीशन के बदले स्कैमरों को दिया था बैंक खाता व सिम साइबर थाना पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर नारनौल निवासी महिला से 23 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में जयपुर निवासी गोविंद जांगिड़ को गिरफ्तार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नारनौल में महिला से साइबर ठगी करने का आरोपी पुलिस हिरासत में। -हप्र
Advertisement

कमीशन के बदले स्कैमरों को दिया था बैंक खाता व सिम

साइबर थाना पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का भय दिखाकर नारनौल निवासी महिला से 23 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में जयपुर निवासी गोविंद जांगिड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कमीशन के बदले साइबर स्कैमरों को अपना बैंक खाता और सिम कार्ड उपलब्ध कराया था। डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि महिला को व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल आई थी।

कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए महिला का नाम एक गंभीर आपराधिक मामले में सामने आने की बात कही। आरोपियों ने वीडियो कॉल पर महिला के नाम से कथित बैंक खाते में बड़ी रकम और संदिग्ध फंडिंग होने की बात कही। जांच और वेरिफिकेशन के नाम पर महिला से एक बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने को कहा गया।

Advertisement

दबाव में आकर महिला ने अपनी एफडी से 23 लाख रुपये निकलवाकर खाते में जमा कर दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंकिंग और तकनीकी तथ्यों का विश्लेषण कर आरोपी गोविंद जांगिड़ की संलिप्तता का पता लगाया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और साइबर नेटवर्क की जांच कर रही है। एसपी दीपक कुमार ने कहा कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने लोगों से संदिग्ध कॉल पर ओटीपी, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी या रुपये साझा न करने की अपील की।

Advertisement

Advertisement
×