Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

महिला बीएलओ व परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, अस्पताल में भर्ती

एसआईआर करने से रोकने का आरोप, जान से मारने की धमकी खंड खोल के गांव पाली में रविवार को महिला बीएलओ और उसके परिजनों पर गांव के ही एक परिवार ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

एसआईआर करने से रोकने का आरोप, जान से मारने की धमकी

खंड खोल के गांव पाली में रविवार को महिला बीएलओ और उसके परिजनों पर गांव के ही एक परिवार ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बीएलओ की सास-ससुर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गांव में एसआईआर करने से रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी।

रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन बीएलओ की सास गीता। -हप्र
रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन बीएलओ की सास गीता। -हप्र

पाली निवासी धर्मबीर ने कुंड चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 6:30 बजे वह, उसकी पत्नी गीता और पुत्रवधू प्रिया घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव के ही एक परिवार के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। धर्मबीर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू प्रिया पाली में बीएलओ है।

Advertisement

रविवार को एसडीएम के आदेश पर उसकी गांव में स्पेशल ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन हमले के कारण वह ड्यूटी पर नहीं जा सकी। आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि गांव में वोट नहीं बनने देंगे और जान से मार देंगे। पीड़ित ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। कुंड चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×