Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुजविप्रौवि में शीतकालीन ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने किया प्रवेश पोर्टल का उद्घाटन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार के गुजविप्रौवि में दाखिला पोर्टल का उद्घाटन करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई। हप्र
Advertisement
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार (गुजविप्रौवि) के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) के शीतकालीन सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश पोर्टल का औपचारिक उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षक गण एवं सीडीओई के अधिकारी उपस्थित रहे। पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) एवं ऑनलाइन मोड में संचालित विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा के विभिन्न जिला मुख्यालयों में अध्ययन केंद्र पहले ही शुरू किए जा चुके हैं, जिससे प्रवेश, अकादमिक सहायता और परीक्षा संबंधी सुविधाएं नजदीकी क्षेत्रों में उपलब्ध होंगी।

पोर्टल उद्घाटन के अवसर पर कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि सभी नियमित विद्यार्थियों को सीडीओई कार्यक्रमों में प्रवेश पर 25 प्रतिशत शुल्क छूट प्रदान की जा रही है, ताकि वे अपनी नियमित पढ़ाई के साथ अतिरिक्त योग्यता एवं कौशल अर्जित कर सकें। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाया गया है। दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. खुजान सिंह ने कहा कि सीडीओई में वन-टाइम फीस सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें असाइनमेंट, परीक्षा, प्रोजेक्ट आदि के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।

Advertisement

साथ ही विद्यार्थी हित में विभिन्न प्रकार के जुर्माने समाप्त किए गए हैं तथा कुछ जुर्मानों में उल्लेखनीय कमी की गई है, ताकि प्रवेश और अध्ययन प्रक्रिया और अधिक सरल व छात्र-अनुकूल बन सके। उन्होंने जानकारी दी कि सीडीओई द्वारा प्रस्तावित एक वर्षीय डिप्लोमा इन चाइल्ड वेलफेयर एंड प्रोटेक्शन तथा एक वर्षीय डिप्लोमा इन पल्प एंड पेपर टेक्नोलॉजी प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात इसी शीतकालीन सत्र के दौरान प्रारंभ किए जाएंगे। प्रवेश की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क 28 फरवरी तथा 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 मार्च निर्धारित की गई है।

Advertisement

Advertisement
×