Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर तो विधायक ने थामी झाड़ू, खुद उठाया कचरा

कचरा गाड़ी में बैठकर बाजार पहुंचे देवेंद्र कादियान, दुकानदारों-रेहड़ी संचालकों से की सफाई में सहयोग की अपील शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शनिवार को विधायक देवेंद्र कादियान खुद झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर गए। ‘स्वच्छ गन्नौर-स्वस्थ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गन्नौर में कूड़े से भरी गाड़ी में सवार होकर शहरवासियों को सफाई के लिए जागरूक करते विधायक देवेंद्र कादियान। -हप्र
Advertisement

कचरा गाड़ी में बैठकर बाजार पहुंचे देवेंद्र कादियान, दुकानदारों-रेहड़ी संचालकों से की सफाई में सहयोग की अपील

शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शनिवार को विधायक देवेंद्र कादियान खुद झाड़ू लेकर सड़कों पर उतर गए। ‘स्वच्छ गन्नौर-स्वस्थ गन्नौर’ मुहिम के तहत विधायक ने नगर पालिका रोड पर मॉडल संस्कृति स्कूल के पास जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्वयंसेवकों के साथ सफाई अभियान चलाया। उन्होंने सड़क किनारे जमा कूड़ा उठाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इसके बाद विधायक कचरा गाड़ी में सवार होकर जीटी रोड से रेलवे स्टेशन तक पहुंचे। रास्ते में उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों से सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की व्यवस्था प्रभावित हुई है, इसलिए नागरिकों को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कचरा सड़क पर डालने के बजाय डस्टबिन में जमा कर कचरा गाड़ी में डालें। दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

Advertisement

विधायक बोले- सफाई सबकी जिम्मेदारी

विधायक कादियान ने कहा कि शहर को साफ रखना केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक को इसमें योगदान देना होगा। उन्होंने बताया कि अपनी देवा संस्था के बाहर से भी उन्होंने स्वयं कचरा उठाया, ताकि लोगों को प्रेरणा मिले। अभियान के बाद शिव पार्क में जनसमस्याएं सुन रहे विधायक को हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की मांग की। विधायक ने उनकी मांगों और हकों की आवाज सरकार के सामने उठाने का भरोसा दिया।

Advertisement

Advertisement
×