Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अवैध विदेशी हथियारों के साथ दो सप्लायर गिरफ्तार

आरोपियों से 15 पिस्टल, 34 रौंद, तीन मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में अपराध जांच शाखा द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस टीम। निस
Advertisement
अपराध जांच शाखा की टीम ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहतक में सक्रिय गैंग के गुर्गों को हथियारों की सप्लाई देने के लिए आए थे, लेकिन इससे पहले ही वह सीआईए की टीम के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के पास से सीआईए की टीम ने 15 पिस्टल, 34 जिंदा रौंद व तीन मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है और वे किसी एक्टिव गैंग के सदस्य हैं, जिनका सरगना बाहर विदेश में बैठा है।

सीआईए की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अपराध जांच शाखा दो प्रभारी सतीश कुमार को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोहतक आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने झज्जर रोड पर जलेबी चौक के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान सीआईए की टीम ने शक के आधार पर बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को काबू किया। पूछताछ पर युवकों की पहचान रमन उर्फ कलसी निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद व रविन्द्र उर्फ बिन्द्र निवासी इन्द्रा विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर रमन के पास से 9 पिस्तौल व 23 रौंद और रविन्द्र के पास से 6 पिस्तौल व 11 रौंद बरामद हुए। साथ ही तीन मोबाइल फोन भी आरोपियों के पास से बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक्टिव गैंग के सदस्य हैं, जिनका सरगना विदेश में बैठकर यहां आपराधिक गतिविधियां संचालित करवा रहा है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×