Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वकीलों के दो पक्षों में जमकर मारपीट, कीचड़ में घसीटा, वीडियो वायरल

दुर्घटना मुआवजा राशि में 3 लाख कमीशन का मामला जिला कोर्ट परिसर में वकीलों के दो पक्षों के बीच लात-घूसे और जूतों से मारपीट का मामला सामने आया। घटना के दौरान एक वकील ने दूसरे वकील को कीचड़ में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के जिला कोर्ट परिसर में आपस में लड़ते हुए वकील।
Advertisement

दुर्घटना मुआवजा राशि में 3 लाख कमीशन का मामला

जिला कोर्ट परिसर में वकीलों के दो पक्षों के बीच लात-घूसे और जूतों से मारपीट का मामला सामने आया। घटना के दौरान एक वकील ने दूसरे वकील को कीचड़ में घसीट दिया और उसे जूतों से पीटा। मारपीट के समय अन्य वकीलों का समूह बीच-बचाव करने का प्रयास करता रहा, लेकिन हंगामा देर तक चलता रहा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मामला एक दुर्घटना मुआवजा राशि में से 3 लाख रुपये कमीशन से जुड़ा है। जानकारी अनुसार, रेवाड़ी की एक अदालत ने हाल ही में दुर्घटना के पीड़ित पक्ष को 30 लाख रुपये मुआवजे के आदेश दिए थे। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने अपने वकील को बदल लिया। कोर्ट के फैसले के बाद दोनों वकील कमीशन के 3 लाख रुपये पर दावा करने लगे।

Advertisement

विवाद के दौरान दोनों पक्षों में सुलह-सफाई की बातचीत चल रही थी, लेकिन बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। एक वकील ने दूसरे का पैर पकड़ कर कीचड़ में घसीटा। हंगामा वहां मौजूद सैकड़ों लोगों के सामने हुआ, जिन्होंने यह तमाशा देखा। मॉडल टाउन थाना के तहत सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने कहा कि अभी तक मारपीट की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×