Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पानी के टैंक में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत

पुलिस मामले की जांच कर रही है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
सैनिक कॉलोनी में दर्दनाक हादसे में ढाई साल के मासूम की पानी से भरे टैंक में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक बच्चे का नाम हरदीप है। उसके पिता राजू व मां कासी बाई बेलदारी का काम करते हैं और सैनिक कॉलोनी में ही बने कमरों में से एक में किराये पर रहते हैं। परिवार में कुल छह बच्चे हैं। सैनिक कॉलोनी में ही एक इमारत का निर्माण चल रहा है, राजू और कासी बाई उसमें काम करते हैं।  वे हरदीप को अपने साथ काम पर ले गए थे।

शाम को बाकी बच्चे पहुंचे और हरदीप को घर लेकर लौट आए, जबकि माता-पिता काम पर ही रहे। किरायेदारों ने अपने उपयोग के लिए मकान परिसर में पानी का एक टैंक बना रखा है, जिसके मेनहोल को ऊपर से प्लाई से ढका गया था। बच्चे घर लौटने के बाद खेल में लग गए। इसी दौरान हरदीप खेलते-खेलते पानी से भरे टैंक के पास पहुंचा और ढक्कन हटने से उसमें गिर गया।

Advertisement

देर शाम जब माता-पिता काम से वापस लौटे तो हरदीप घर पर नहीं मिला। परिवार व आसपास के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात खोजबीन के दौरान पानी के टैंक में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×