Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

26 जनवरी के दिन किया गया था हमला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमले करने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
Advertisement
26 जनवरी को गांव भालखी के सरपंच प्रतिनिधि पर लाठी डंडों से पीट पीटकर जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को खोल थाना प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के गांव काठुवास के साहिल व राजस्थान के गांव परतापुर के पंकज के रूप में हुई है।

डीएसपी हेडक्वार्टर डा. रविन्द्र सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गांव ढाणी भालखी के सुरेंद्र उर्फ धोलिया ने शिकायत दी थी कि वह 26 जनवरी के दिन गांव भालखी के स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने ताऊ के लड़के दीनदयाल के साथ गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपनी कार से घर लौट रहा था। गांव माजरा का अंडरपास क्रॉस करते ही एक बोलेरो कैंपर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। एक बोलेरो उसकी कार के आगे लगा दी गई।

Advertisement

इन गाड़ियों से रवि, योगेश, पंकज निवासी परतापुर सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग उसके पास आए। इसके बाद रवि, नवीन व शीशपाल ने उसे गाड़ी से बाहर निकालकर कहा कि उसने भाई रविंद्र हाथी से मारपीट की थी। उसी ने बदला लेने के लिए हमें भेजा है। उसने आरोप लगाया कि रवि ने उस पर फायर करने का प्रयास किया तो मैगजीन पिस्टल से निकल गई। आरोपियों ने उसके साथ लाठी डंडों व राॅड से जमकर मारपीट की। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। डीएसपी हेडक्वार्टर डा. रविन्द्र सिंह ने कहा कि मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था। टीम ने मौके से एक मैगजीन व तेजधार हथियार बरामद किए थे, मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मिले थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त साहिल व पंकज को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Advertisement

आरोपियों पर पहले से कई मामले

डीएसपी हेडक्वार्टर डा. रविन्द्र सिंह ने कहा कि आरोपी पंकज के खिलाफ पहले भी राजस्थान के थाना माढंण, थाना खोल व थाना नारनौल में अपहरण मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत 6 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार आरोपी साहिल के खिलाफ भी पहले थाना बहरोड़ व खोल में मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement
×