Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाई, पीछे से टकराई कार, राजस्थान के तीन लोगों की मौत

नेशनल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे-152डी पर बुधवार देर रात बुचावास के समीप एक सड़क हादसे में राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा महेंद्रगढ़-कनीना स्टेट हाईवे नंबर-24 के पास स्थित पुलिया के नजदीक हुआ। बुचावास के पास आगे चल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
नेशनल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे-152डी पर बुधवार देर रात बुचावास के समीप एक सड़क हादसे में राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा महेंद्रगढ़-कनीना स्टेट हाईवे नंबर-24 के पास स्थित पुलिया के नजदीक हुआ। बुचावास के पास आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल तीनों कार सवारों को एंबुलेंस की सहायता से उप-नागरिक अस्पताल कनीना लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा प्रसाद निवासी गढ़ी मामोड़, जिला अलवर ने बताया कि उसके बहनोई रमेशचंद निवासी सालेटा, जिला अलवर, उनके मित्र खेम सिंह निवासी मानोता खुर्द, जिला डींग तथा भागचंद मीणा निवासी आमला, जिला अलवर 27 जनवरी को क्विड कार में सवार होकर भिवानी गए थे। हादसे में रमेशचंद और खेम सिंह चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

खेम सिंह चौधरी राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव थे। तीसरे घायल भागचंद मीणा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों एक आश्रम से दर्शन कर लौट रहे थे और नेशनल हाईवे-152डी के रास्ते राजस्थान जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर बृहस्पतिवार को पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Advertisement
×