Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नूंह होडल मार्ग पर 19 गौवंश सहित ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

पुलिस की जांच जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
जिले की होटल सड़क पर दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस वे फ्लाईओवर के नीचे सदर थाना पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के तहत की गई नाकाबंदी के दौरान 19 गौवंशों से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने चालक को मौके पर गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को एसआई कृष्ण कुमार सीआईए नूंह अपनी टीम के साथ नूंह-होडल रोड पर मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे गश्त पर मौजूद थे।

उसी दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक में गौवंश भरकर राजस्थान की ओर ले जाया जाएगा। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने केनपैक कंपनी के पास, मुंबई एक्सप्रेसवे से नूंह की ओर उतरने वाली सड़क पर नाकाबंदी शुरू की। जहां 10-15 मिनट बाद संदिग्ध ट्रक जयसिंहपुर टोल की ओर से तेज रफ्तार में आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी और खिड़की से कूदकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने पीछा कर काबू कर लिया।

Advertisement

पूछताछ में उसने अपनी पहचान जसकरण सिंह निवासी पंडोरी खजूर जिला होशियारपुर पंजाब बताई। ट्रक की जांच करने पर तिरपाल ढका हुआ था। जिसे हटाकर देखने पर अंदर कुल 19 गौवंश रस्सियों से बंधे हुए मिले। इनमें दस सांड, छह गाय, दो बछड़े और एक बछिया थीं। सभी पशु रस्सियों से बंधे हुए थे। चालक से वाहन और पशुओं के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। नूंह सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौसंवर्धन अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

Advertisement
×