Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

तोशाम को 44.40 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मंत्री श्रुति चौधरी ने आधा दर्जन गांवों में रखी विकास कार्यों की आधारशिला सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश के खुशहाल हलकों में शामिल किया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी का स्वागत करते ग्रामीण। -हप्र
Advertisement

मंत्री श्रुति चौधरी ने आधा दर्जन गांवों में रखी विकास कार्यों की आधारशिला

सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश के खुशहाल हलकों में शामिल किया जाएगा। हलके में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तोशाम की जनता से उनका पारिवारिक नाता है और यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा।

श्रुति चौधरी ने शनिवार को तोशाम, मिरान, ढाणी मिरान, सागवान, दांग खुर्द और रिवासा गांवों का दौरा कर करीब 44.40 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और बिजली, पेयजल व गली निर्माण से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

Advertisement

जलापूर्ति परियोजनाओं पर जोर

तोशाम में करीब 230 लाख रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी का शिलान्यास किया गया। मिरान में करीब 996.49 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सैंड फिल्टर टैंक, पंप चैंबर, सक्शन वेल, सीसी पाथ, पंपिंग मशीनरी और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित कार्यों की आधारशिला रखी गई। वहीं करीब 77 लाख रुपये की लागत से तैयार ग्रे वाटर मैनेजमेंट परियोजना का उद्घाटन किया गया।

Advertisement

ढाणी मिरान में करीब 336.95 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सैंड फिल्टर टैंक, हाई लेवल टैंक तथा कच्चे व साफ पानी के लिए सक्शन वेल सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास किया गया। रिवासा में करीब 997.24 लाख रुपये की लागत से निगाना फीडर पर कच्चे पानी की व्यवस्था, पंपिंग स्टेशन, राइजिंग मेन, मौजूदा वाटर वर्क्स के अपग्रेडेशन और वितरण प्रणाली से संबंधित परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

सागवान में करीब 999.94 लाख रुपये की लागत से जलापूर्ति व्यवस्था के संवर्धन, नवीनीकरण व वितरण प्रणाली, एसएस टैंक, 1 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, दो सीडब्ल्यूटी, पंप चैंबर और पंपिंग मशीनरी से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया गया। दांग खुर्द में करीब 802.64 लाख रुपये की लागत से एसएस टैंक, 0.50 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और दो सीडब्ल्यूटी की परियोजना शुरू की गई।

Advertisement
×