Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नावदी मेले में दंगल का रोमांच, 51 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी

मेले में श्रद्धा के साथ दिखा पहलवानों का दमखम मंडी अटेली, 4 फरवरी (निस) खंड के गांव नावदी में श्री बाबा दाता साहब महाराज का वार्षिक मेला श्रद्धा और उल्लास से संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मंडी अटेली के गांव नावदी में मेले में पहलवानों के हाथ मिलाते मेला कमेटी सदस्य। -निस
Advertisement

मेले में श्रद्धा के साथ दिखा पहलवानों का दमखम

मंडी अटेली, 4 फरवरी (निस)

खंड के गांव नावदी में श्री बाबा दाता साहब महाराज का वार्षिक मेला श्रद्धा और उल्लास से संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के स्थान पर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ कुश्ती दंगल, सत्संग और देसी घी का भंडारा लगाया गया।

Advertisement

कुश्ती दंगल में 51 रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक की कुश्तियां कराई गईं। 51 हजार रुपये की मुख्य कुश्ती जोरा सिंह अखाड़ा गोदड़ी के आशीष टिकान और आदमपुर दाढ़ी स्थित नरेंद्र अखाड़ा के प्रतीक उर्फ भोला सिंह के बीच कड़े मुकाबले में बराबरी पर छूटी। वहीं 31 हजार की कुश्ती अंकुश अहरी और बहादुरगढ़ स्टेडियम के मंजीत खत्री के बीच बराबरी पर रही।

Advertisement

इसके अलावा 11 हजार की 7 कुश्तियां बराबरी पर समाप्त हुईं, जबकि 7100 रुपये की 14 कुश्तियों में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में रेफरी नानकपाल सिंह चावड़ी और कर्मबीर पहलवान ने निष्पक्ष निर्णय दिए। सत्संग में जयवीर भाटी एंड पार्टी ने बाबा की महिमा का गुणगान किया।

Advertisement
×