Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शोक जताने जा रहे परिवार की गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 महिलाओं की मौत

15 लोग हादसे में घायल, भिवानी के सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति से जानकारी लेेते उपायुक्त साहिल गुप्ता। -हप्र
Advertisement
भिवानी में सड़क हादसे में एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत व 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को भिवानी के चौधरी बंसीलाल अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रविवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे नवा धिराणा गांव के पास हुआ। सभी लोग टाटा एस में सवार होकर शोक जताने जा रहे थे। धिराणा के पास पहुंचते ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधा पेड़ से जा टकराई।

मरने वाली तीनों महिलाएं और घायल एक ही परिवार के हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 4 लोगों की हालत गंभीर है। क्रिटिकल केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। दोपहर बाद उपायुक्त साहिल गुप्ता अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। प्रत्यक्षदर्शी तेजवीर ने बताया भिवानी के कलिंगा गांव से कुछ लोग टाटा एस में कालूवाला गांव में एक मौत पर शोक जताने जा रहे थे। इनके अलावा कुछ लोग अन्य वाहनों में भी सवार थे। रास्ते में नवा धिराणा ढाणी के पास अचानक टाटा एस का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा। वाहन पेड़ से टकरा गया, जिससे ये हादसा हुआ है।

Advertisement

हादसे की सूचना घायलों के साथियों ने ही डायल 112 और एंबुलेंस को दी। हालांकि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले पिकअप गाड़ी से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों में तीनों महिलाएं भिवानी के गांव कलिंगा से हैं। इनमें मूर्ति (60), कृष्णा (65) और फूलवती (62) शामिल हैं। इनके अलावा घायलों में शिवकुमार, वेदप्रकाश, बनीता, नरेश, बीरमती, सत्यनारायण, शीला, संतोष, बलराम, नेहा, तनु, गोविंद, दुष्यंत, पुरुषोत्तम और सुनीता शामिल हैं। घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी सिविल अस्पताल के डॉक्टर मनीष श्योराण ने बताया कि इमरजेंसी से सूचना मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 15-16 घायल लाए गए, जिनमें 3 की मौत हो चुकी थी। 3 की हालत अभी गंभीर है। इनकी हेड और चेस्ट इंजरी जांचने के लिए सीटी स्कैन करवाया जा रहा है।

Advertisement

कलिंगा के सरपंच सोनू शर्मा ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग एक ही परिवार से हैं। ये लोग रामपुरा डोढीवाला में शोक जताने के लिए गए थे। पता चला है कि गाड़ी का टायर निकल गया, जिससे गाड़ी पेड़ से टकरा गई। भिवानी उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हुई है, जबकि 16 घायल हैं। इनमें 6 से चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी हुई है। सीएमओ के निर्देश पर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। जिन्हें रेफर करने की जरूरत पड़ रही है, उन्हें रेफर भी कर रहे हैं।

Advertisement
×