Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा में मजदूरों के नाम पर हजारों करोड़ डकारे, सरकार चुप : दीपेंद्र

सांसद ने कहा, लेबर कोड और श्रमिक बोर्ड की समस्याओं को विधानसभा से संसद तक उठाएंगे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर विरोधी नीतियों पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के नाम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक के गांव में आयोजित कार्यक्रम में के दौरान लोगों का अभिवादन करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। निस
Advertisement

सांसद ने कहा, लेबर कोड और श्रमिक बोर्ड की समस्याओं को विधानसभा से संसद तक उठाएंगे

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर विरोधी नीतियों पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के नाम पर राज्य में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन असंगठित और जरूरतमंद श्रमिकों को कोई मदद नहीं मिली। शनिवार को उन्होंने गांव किलोई, रुड़की, मुंगान और आसन में दादी भदा मंदिर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

सांसद ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत नौवें बजट ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। उन्होंने अर्थव्यवस्था को चौपट करने के भी 9 रिकार्ड गिनाते हुए कहा कि 78 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है। इनमें कमजोर मुद्रा, बढ़ता व्यापार घाटा, गरीब और अमीर के बीच बढ़ती खाई, बड़े उद्योगपतियों के लिए लाभ और बेरोजगारी शामिल हैं।

Advertisement

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े उद्योगपतियों के हितों के लिए मजदूरों के अधिकारों को छीन रही है। उन्होंने हरियाणा के कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की असफलताओं को भी उजागर किया, जहां महीनों से पोर्टल बंद पड़ा है और मजदूरों को कोई लाभ नहीं मिल रहा।

Advertisement

सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लेबर कोड, श्रमिक बोर्ड और अन्य मुद्दों को विधानसभा और संसद में मजबूती से उठाएगी और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने खेलों और प्रतिभा के क्षेत्र में भी सरकार की उदासीनता पर तंज कसते हुए कहा कि इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग चौंपियनशिप में हमारी प्रतिभाशाली बाक्सर खिलाड़ी मीनाक्षी हुड्डा ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन हरियाणा सरकार ने देश के लिए मेडल जीतने वाली बेटी का मान-सम्मान करना तो दूर मुख्यमंत्री जी ने उन्हें अब तक मिलने का समय भी नहीं दिया।

Advertisement
×