Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गन्नौर के विकास में नहीं आएगी बजट की कमी : कादियान

हाउस बैठक में पार्षदों ने जनसमस्याओं पर रखी बात, विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा है कि शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गन्नौर नगर पालिका हाउस की बैठक में विधायक देवेंद्र कादियान से चर्चा करते नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी। -हप्र
Advertisement

हाउस बैठक में पार्षदों ने जनसमस्याओं पर रखी बात, विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा है कि शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा और प्रमुख चौकों का नामकरण किया जाएगा। रेलवे रोड पर जीटी रोड से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थित ग्रिल लगाई जाएगी, जबकि गन्नौर स्टेडियम का नाम अटल रखा जाएगा।

यह बातें विधायक कादियान ने बुधवार को नगर पालिका हाउस की बैठक में कही। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने की, जिसमें नॉमिनेट समेत 17 पार्षद मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चली बैठक में शहर के विकास कार्यों और जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement

विधायक ने कहा कि शहर में सबसे अधिक विकास की जरूरत गांधी नगर क्षेत्र में है और इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पार्षदों ने रेलवे लाइन के दूसरी ओर श्मशानघाट, गौशाला के पास जलभराव, अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे टॉयलेट, आधार कार्ड सेंटर बंद और बीएलओ की लापरवाही जैसे मुद्दे उठाए।

Advertisement

विधायक कादियान ने इन समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर लाइन का टेंडर जल्द किया जाएगा। कॉलेज और अस्पताल की बिल्डिंग को हाईवे की तरफ बनाया जाएगा।

नगर पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए चिन्हित जमीन पर कमर्शियल बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इस अवसर पर नपा सचिव प्रदीप खर्ब, एमई राहुल मोर, जेई अरविंद और अन्य पार्षद मौजूद रहे।

Advertisement
×