Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

एबीवीपी ने मीरपुर विश्वविद्यालय में मनाया शहीदी दिवस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के गांव मीरपुर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते एबीवीपी कार्यकर्ता। -हप्र
Advertisement
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर इकाई द्वारा अमर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने सरदार भगत सिंह के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान इकाई अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। इकाई उपाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि भगत सिंह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें उनके विचारों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और युवाओं को देशहित के कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। मीडिया संयोजक हेमंत गोयल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

Advertisement

एबीवीपी के नगर अध्यक्ष डा. मुकुट अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और जब-जब विद्यार्थी हितों की बात आती है, तब-तब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का कार्य करती है। अभाविप अपने स्थापना काल से ही समाज-हित, राष्ट्र-हित व विद्यार्थी-हित में कार्य करती आ रही है। इस मौके पर सोमबीर, प्रदीप, प्रशांत, कर्मवीर, निशांत, निखिल, कुनाल, विक्की सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×