Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता : राव इंद्रजीत सिंह

केंद्रीय मंत्री ने मंडलाना में शहीद जगमाल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नारनौल में शहीद सूबेदार जगमाल सिंह की मूर्ति का अनावरण करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। सभा में मंचासीन केंद्रीय मंत्री, विधायक व उपस्थित जनसमूह। -हप्र
Advertisement
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव मंडलाना में शहीद जगमाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि शहीद जगमाल सिंह ने बहुत कम उम्र में देश सेवा करते हुए वर्ष 1989 में श्रीलंका में शांति सैनिक के रूप में अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिसे आज भी लोग सम्मान के साथ स्मरण कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज ही के दिन शहीद जगमाल सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके बेटों द्वारा प्रतिमा स्थापित कर उन्हें सम्मान देना अत्यंत सराहनीय कार्य है। सभा के दौरान राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी के गांव माजरा में एम्स के लिए जब लोगों ने सरकार को जमीन दी थी, तब उन्होंने केवल मुआवजा ही नहीं दिलवाया, बल्कि किसानों को एससीओ के लिए स्थान उपलब्ध कराकर उनके पोतों तक के लिए रोजगार का स्थायी साधन सुनिश्चित किया। राव ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि नांगल चौधरी के बसीरपुर में बनने वाले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के लिए जमीन देने वाले लोगों को ऐसा कोई रोजगार का साधन मिला या नहीं। उन्होंने कहा कि वे जो बोलते हैं वो करके दिखाते हैं।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हमेशा दक्षिणी हरियाणा के हितों के लिए सरकार से टकराकर भी काम करवाया है। एम्स निर्माण के दौरान एक समय तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा को लेकर संशय व्यक्त किया गया था, लेकिन इसके बावजूद राव इंद्रजीत सिंह ने लगातार प्रयास कर एम्स को धरातल पर उतरवाया। कार्यक्रम में नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन बाबूलाल पटीकरा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, सोमश यादव, गजेंद्र यादव, मनीष मित्तल, राजेंद्र भुंगारका, विकास यादव बड़कोदा, महेश यादव घाटासेर, वासुदेव यादव, कालू टांडू नसीबपुर, मंदीप यादव, मनोज सेकवाल, छोटेलाल चेयरमैन व राजू खासपुर सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण ने शिरकत की।

Advertisement

Advertisement
×