Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ससुराल वालों को बेसुध कर ‘लुटेरी दुल्हन’ होने वाली थी फरार, ग्रामीणों ने पकड़ा

नशा देकर गहने लूटने की साजिश नाकाम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, चार दिन पूर्व डेढ लाख रुपये बिचौलिये देने पर हुआ था सूहरा गांव के युवक का ब्याह जिले के सूहरा गांव में शादी के नाम पर ठगी का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नशा देकर गहने लूटने की साजिश नाकाम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, चार दिन पूर्व डेढ लाख रुपये बिचौलिये देने पर हुआ था सूहरा गांव के युवक का ब्याह

जिले के सूहरा गांव में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शादी के महज 4 दिन बाद ही दुल्हन ने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और गहने व नकदी लेकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से उसकी साजिश नाकाम हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन को गहने लेकर भागते हुए देखा जा सकता है।

जानकारी अनुसार सूहरा निवासी हरकेश की शादी 4 दिन पहले पंजाब की युवती पलविंदर से करवाई गई थी। यह विवाह झज्जर की एक महिला बिचौलिये के माध्यम से हुआ, जिसके लिए करीब डेढ़ लाख रुपये का लेन-देन किया गया था। आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर ठगी की पूरी साजिश पहले से तैयार कर रखी थी।

Advertisement

घटना वाली रात दुल्हन ने पति, सास और अन्य परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह घर में रखे गहने और नकदी समेटकर बाहर निकल गई। दुल्हन की फरारी के लिए पहले से एक इको गाड़ी की व्यवस्था की गई थी, जिसमें उसकी मां और भाई मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दुल्हन, उसकी मां और भाई को पकड़ लिया, जबकि दुल्हन का मामा मोहन सिंह मौके से फरार हो गया।

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस आरोपियों को निशानदेही के लिए गांव भी लेकर पहुंची है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुल्हन पहले से शादीशुदा थी और पति की मौत के बाद उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर इस ठगी की योजना बनाई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement
×