Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

परंपराओं को जीवित रखना यात्रा का उद्देश्य : सर्राफ

श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में निकली द्वितीय ध्वजा यात्रा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

रविवार सुबह की पहली किरण के साथ ही छोटी काशी भिवानी शहर की गलियां जय माता दी के उद्घोष से गूंज उठीं। श्री अग्रवाल सभा भिवानी के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय ध्वजा यात्रा का शुभारंभ रविवार तड़के स्थानीय नया बाजार स्थित प्राचीन मां भोजा वाली देवी मन्दिर से हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में हनुमान ढ़ाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज का सान्निध्य रहा। चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई यह यात्रा मां भोजा वाली देवी के मंदिर से शुरू होकर प्रसिद्ध देवसर धाम तक पहुंची। यात्रा का मुख्य आकर्षण मां भवानी के नाम समर्पित विशाल ध्वजा और अखंड ज्योत रही, जिसे श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते श्रद्धापूर्वक अपने हाथों में थामे रखा। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क निशानों (ध्वजा) की व्यवस्था की गई थी, वहीं दूसरी तरफ शहर के विभिन्न चौकों पर पुष्प वर्षा के साथ पदयात्रियों का स्वागत किया गया। हाथों में केसरिया ध्वजा लिए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता था। यात्रा के दौरान सुरक्षा और सेवा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Advertisement

इस मौके पर श्री अग्रवाल सभा भिवानी के प्रधान सुनील सर्राफ ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का समय शक्ति की उपासना का समय है। हमारा उद्देश्य समाज में समरसता और भक्ति का संचार करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में सुख-समृद्धि की कामना और अपनी प्राचीन धार्मिक परंपराओं को जीवित रखना है। लगभग 7 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर यह यात्रा देवसर पहाड़ी पर स्थित मां दुर्गा के दरबार (देवसर धाम) पहुंची, जहां मुख्य ध्वजा को विधि-विधान के साथ अर्पित किया गया और अखंड ज्योत की स्थापना की गई। यात्रा के सफल संचालन में आशीष मित्तल एडवोकेट, सचिन सिंगला, रामावतार गुप्ता, सुरेश कागजी, मामनचंद अग्रवाल, अनिल तायल, पंकज कसेरा, मुकेश बंसल ने मुख्य भूमिका निभाई।

Advertisement

Advertisement
×