Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डिपो गेट बंद करने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित

प्रशासन से बातचीत के बाद सांझा संघर्ष समिति का फैसला; 67 लंबित मामलों का निपटारा, 12 अक्टूबर को फिर होगी बैठक हिसार डिपो की लंबित मांगों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए चल रहा सांझा संघर्ष समिति...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

प्रशासन से बातचीत के बाद सांझा संघर्ष समिति का फैसला; 67 लंबित मामलों का निपटारा, 12 अक्टूबर को फिर होगी बैठक

हिसार डिपो की लंबित मांगों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए चल रहा सांझा संघर्ष समिति का शांतिपूर्ण धरना बुधवार को भी जारी रहा। प्रशासन की पहल पर हुई बातचीत के बाद समिति ने एक अक्तूबर को चार घंटे के लिए डिपो गेट बंद करने का प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया। बैठक में डिपो महाप्रबंधक ने करीब 67 लंबित मामलों का निपटारा किया।

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

प्रशासन की ओर से एसडीएम ने समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की। समिति ने 15 दिन के टीए के भुगतान, रात्रि भत्ते, एलटीसी, वर्ष 2016 बैच के चालकों की लंबित वेतन वृद्धि तथा एचकेआरएन कर्मचारियों के ओवरटाइम व रात्रि भत्ते सहित अन्य समस्याएं उठाईं। प्रशासन ने रात्रि भत्ते के भुगतान के लिए समयसीमा तय करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

समिति प्रवक्ता के अनुसार एलटीसी के तहत 16 चालकों, 73 परिचालकों, चार वर्कशॉप और 45 प्रबंधन कर्मचारियों के आदेश जारी हो चुके हैं। मुख्यालय से बजट मिलने के बाद शेष प्रक्रिया पूरी होगी। 2016 बैच के चालकों की वेतन वृद्धि एक सप्ताह में लगाने तथा एचकेआरएन कर्मचारियों का बकाया ओवरटाइम इसी माह के वेतन और रात्रि भत्ता अगले वेतन के साथ देने का आश्वासन मिला।

Advertisement

पक्के कर्मचारियों और 2016 बैच के चालकों का जुलाई-अगस्त का बकाया ओवरटाइम 9 अक्तूबर तक खातों में डालने की बात कही गई। कर्मचारियों के 59 लाख रुपये के बकाया मेडिकल बिल सोमवार तक और शेष बिल 30 अक्तूबर तक जारी करने का आश्वासन दिया गया। हांसी सब-डिपो में बस वाशिंग मशीन, हिसार वर्कशॉप में डग, टिकट मशीनों, सीसीटीवी कैमरों और मार्ग रोटेशन से जुड़ी मांगों पर भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। लंबित मांगों की समीक्षा के लिए 12 अक्तूबर को दोबारा बैठक होगी। समिति ने कहा कि मांगों के समाधान तक शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।

Advertisement
×