Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

42 साल से बसे गाड़िया लुहार परिवार को पंचायत ने थमाए नोटिस

पार्क निर्माण के लिए जगह खाली कराने की तैयारी, परिवार बोला- यहीं जन्मे, यहीं बसे, अब कहां जाएं अटेली खंड के गांव महासर में माता मंदिर परिसर के समीप 42 साल से रह रहे गाड़िया लुहार परिवार के सामने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मंडी अटेली के गांव महासर में अपने 40 साल पुराने आशियाने का हटाने को लेकर भयभीत परिवार। -निस
Advertisement

पार्क निर्माण के लिए जगह खाली कराने की तैयारी, परिवार बोला- यहीं जन्मे, यहीं बसे, अब कहां जाएं

अटेली खंड के गांव महासर में माता मंदिर परिसर के समीप 42 साल से रह रहे गाड़िया लुहार परिवार के सामने आशियाना उजड़ने का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत ने जोहड़ के समीप पार्क निर्माण के चलते परिवार को स्थान खाली करने के नोटिस दिए हैं। पंचायत की ओर से करीब 8 लाख 59 हजार रुपये की लागत से पार्क और अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

गाड़िया लुहार जगदीश और उसके भाई सोमदत्त के अनुसार उनके पिता बहादर, मां संतरा और परिवार को ग्रामीणों ने करीब 42 साल पहले जोहड़ के पास बसाया था। इसके बाद तत्कालीन सरपंच प्रहलाद के कार्यकाल में इंदिरा आवास योजना के तहत सरकारी सहायता से दो कमरों का मकान भी बनाया गया। परिवार तभी से यहां स्थायी रूप से रह रहा है।

Advertisement

जगदीश की बहन भगोती ने बताया कि उनके माता-पिता की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार भी इसी स्थान पर हुए। परिवार के भाई-बहनों का जन्म भी यहीं हुआ है और जन्म के बाद उनकी नाल भी इसी जगह गड़ी है। ऐसे में यह स्थान उनके लिए केवल मकान नहीं, बल्कि परिवार की वर्षों पुरानी पहचान और यादों से जुड़ा है। परिवार का आरोप है कि पंचायत उनके जर्जर मकानों की मरम्मत या नया मकान उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें हटाने पर आमादा है।

Advertisement

ग्रामीण मुकेश, नरेश, महेंद्र और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हरकेश ने कहा कि घुमंतू परिवारों को स्थायी रूप से बसाने के बाद उन्हें हटाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि यदि अवैध कब्जे हटाने हैं तो कार्रवाई सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। वहीं सरपंच मंजू देवी के पति सचिव नरेश कुमार ने कहा कि पिछली पंचायत ने गलत स्थान पर मकान बनवा दिए थे। जोहड़ के पास पार्क प्रस्तावित है और मकान उसके निर्माण में बाधा बन रहे हैं। पार्क बनने से ग्रामीणों और माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

Advertisement
×