Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आम बजट से हरियाणा के विकास को मिलेगी नयी गति : बड़ौली

कांग्रेस को नहीं बजट की समझ, इसलिए बोलते हैं कि कुछ नहीं मिला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गोहाना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।-हप्र
Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट समावेशी है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, उद्योग, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस किया गया है। यह हरियाणा के विकास को भी नयी गति देगा।

बड़ौली सोमवार को शहर स्थित सिंचाई विश्राम गृह में जिला भाजपा अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक व जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल के साथ पत्रकारवार्ता कर रहे थे। बड़ौली ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की यात्रा को तेज करने वाला और युवा शक्ति को समर्पित है। युवाओं की सोच, सपने और आकांक्षाएं इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा बढ़ाई गई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। देश के प्रत्येक जिले में छात्रावास बनेंगे और हर जिले में आधुनिक ट्रामा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इससे शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। आईएमटी खरखौदा, मानेसर सहित अन्य क्षेत्रों में नये निवेश आएंगे, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राखीगढ़ी को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं।

Advertisement

कांग्रेस द्वारा बजट को निराशाजनक बताते और आम लोगों को कुछ न मिलने के सवाल पर बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को बजट की समझ नहीं है, इसलिए वह हमेशा कहती है कि कुछ नहीं मिला, जबकि वास्तव में यह बजट समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है और उसके पास तीन ही शब्द बचे हैं कि कुछ नहीं मिला।

Advertisement

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रजनी विरमानी, धर्मवीर नांदल, महेंद्र चिड़ाना, राममेहर राठी, जितेंद्र शर्मा, नरेंद्र गहलावत, बलराम कौशिक, परमवीर सैनी, सरपंच पवन शर्मा भी मौजूद रहे।

गोहाना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।-हप्र

Advertisement
×