कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने बुजुर्गों के अनुभव को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों द्वारा दिए गए संस्कारों से ही समाज आगे बढ़ रहा है। हमें बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए और उनकी सेवा को अपना कर्तव्य समझना चाहिए। कमल दिवान शनिवार को सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में वरिष्ठ नागरिक परिषद, सोनीपत की ओर से आयोजित जन्म दिवस समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन सदस्यों का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिनका जन्मदिन इस माह में था।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने शिरकत करते हुए बुजुर्गों को नमन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान जन्मदिन वाले सदस्यों ने केक काटा। परिषद की ओर से उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। परिषद के महासचिव राजेश सेवली ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी खुशियां साझा करके अकेलेपन को दूर कर सकें। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाजसेवी मेघा दिवान, लीलू ककरोई, अंकित मेहता, सचिव पायल मलिक, शिवानी व सरल मलिक सहित आदि भी मौजूद रहे।