Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

घर का सपना होगा पूरा, फ्लैट की बुकिंग की प्रक्रिया शुरू : डीसी

योजना के तहत रेवाड़ी सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक शहर में होगी बुकिंग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिन आवेदकों ने फ्लैट के लिए पंजीकरण करवाया था तथा भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में पात्र पाए गए हैं, ऐसे आवेदकों के फ्लैट के लिए बुकिंग 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है। डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की नीति 23 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत रेवाड़ी सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक शहर में फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बुकिंग की राशि 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है।

डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें। सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सके। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×