Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधानसभा उपाध्यक्ष 10 जनवरी को करेंगे एआई आधारित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एआई आधारित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उदघाटन 10 जनवरी को अर्बन एस्टेट कॉलोनी में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा करेंगे। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एआई आधारित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उदघाटन 10 जनवरी को अर्बन एस्टेट कॉलोनी में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा करेंगे।

उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता कैप्टन योगेश बैरागी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, डॉ. राजेश भोला, मेडिकल ऑफिसर डा. मनजीत, भाजपा भूजल प्रकोष्ठ के सह-प्रमुख मुकेश शर्मा इत्यादि विशिष्ट अतिथि होंगे। सेंटर संचालक राजकुमार भोला ने बृहस्पतिवार को बताया कि एआई एवं डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल हुए विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

Advertisement

इस लैब में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल लिटरेसी एवं आधुनिक कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कोर्सों से हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भर्तियों में अतिरिक्त अंक का लाभ मिलेगा।

Advertisement

Advertisement
×