Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बंद कमरे में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, भाई ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के भाई ने मकान मालिक के सामने ताला तुड़वाकर जाने हालात जिले के गांव जाखौदा में बृहस्पतिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे का ताला तुड़वाने पर अंदर युवक की सड़ी-गली लाश मिली। बदबू...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मृतक के भाई ने मकान मालिक के सामने ताला तुड़वाकर जाने हालात

जिले के गांव जाखौदा में बृहस्पतिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे का ताला तुड़वाने पर अंदर युवक की सड़ी-गली लाश मिली। बदबू आने पर मृतक के भाई ने मकान मालिक की मौजूदगी में ताला तुड़वाया। मृतक की पहचान मोहम्मद कुर्बान के रूप में हुई है, जो बहादुरगढ़ की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और जाखौदा में किराये पर रह रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत करीब सात दिन पहले हो चुकी थी और शव कमरे में ही पड़ा रहा। मृतक के भाई मोहम्मद रिजवान ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कमरे में हालात सामान्य नहीं थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

Advertisement

शव की हालत अत्यंत खराब होने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भेजा गया। मृतक मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला बताया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
×