Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शहीदों के बलिदान व जवानों की मुस्तैदी की बदौलत देश सशक्त : अरविंद शर्मा

1965 युद्ध के शहीद लांसनायक हवा सिंह के स्मारक व प्रतिमा का लोकार्पण हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव गुहणा पहुंचे, जहां उन्होंने 1965 की जंग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गोहाना के गांव गुहणा में शहीद लांस नायक हवा सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। -हप्र
Advertisement

1965 युद्ध के शहीद लांसनायक हवा सिंह के स्मारक व प्रतिमा का लोकार्पण

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव गुहणा पहुंचे, जहां उन्होंने 1965 की जंग के शहीद लांसनायक हवा सिंह के शहीद स्थल और उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवानों की मुस्तैदी और शहीदों के बलिदान की बदौलत भारत निरंतर सशक्त और सुरक्षित हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की।

Advertisement

मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर एक पूर्व सैनिक ने फरमाणा गांव में शहीद तेज सिंह की खंडित प्रतिमा का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने अपने कोटे से नई प्रतिमा बनवाने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने गांव गुहणा में कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों के संग मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

Advertisement

कई विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान डॉ. शर्मा ने गांव गुहणा में 17.82 लाख रुपये की लागत से जाटू वाला तालाब की चारदीवारी व गली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। साथ ही 55.50 लाख रुपये से सब हेल्थ सेंटर और 16.43 लाख से बनने वाली एससी चौपाल का शिलान्यास किया। उन्होंने एससी चौपाल के लिए 11 लाख व शहीद स्थल की देखरेख के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा प्रदीप सांगवान, दयानंद गहलावत, ओमप्रकाश हुड्डा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, पूर्व सैनिक व जाट रेजिमेंट के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
×