Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बजट पूरी तरह दिशाहीन और अप्रगतिशील : कै. अजय यादव

कहा- केवल आंकड़ों की प्रस्तुति तक सीमित बजट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पूर्व मंत्री कै. अजय सिंह यादव
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट पूरी तरह दिशाहीन और अप्रगतिशील बजट है। इससे प्रदेश के किसी भी वर्ग को वास्तविक और स्थायी लाभ मिलता दिखाई नहीं देता। यह बजट दूरदर्शिता से रहित है और केवल आंकड़ों की प्रस्तुति तक सीमित है।

पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 2,23,658 करोड़ का यह बजट आकार में भले ही बड़ा दिखाई देता हो, लेकिन यह पूरी तरह दिशाहीन और अप्रगतिशील बजट है। इससे प्रदेश के किसी भी वर्ग को वास्तविक और स्थायी लाभ मिलता दिखाई नहीं देता। यह बजट दूरदर्शिता से रहित है और केवल आंकड़ों की प्रस्तुति तक सीमित है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं स्वीकार कर रही है कि वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटा 40,293 करोड़ रहेगा, जो राज्य की जीडीपी का 2.65 प्रतिशत है। राजस्व घाटा 0.87 प्रतिशत तथा प्रभावी राजस्व घाटा 0.41 प्रतिशत बताया गया है। ये आंकड़े स्पष्ट संकेत देते हैं कि वित्तीय स्थिति दबाव में है। पूंजीगत व्यय को 15 प्रतिशत से अधिक बताया गया है, लेकिन यदि उसका सीधा लाभ रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और आम जनता की आय वृद्धि में नहीं दिखता, तो ऐसे व्यय का उद्देश्य अधूरा रह जाता है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×