Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हांसी में शेखपुरा के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

सचिवालय में महिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
लम्बे समय से पीने के पानी की समस्या से परेशान गांव शेखपुरा के ग्रामीणों का सोमवार को फूटा गुस्सा। गांव शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लादी के नेतृत्व में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ हांसी जिला सचिवालय में मटका फोड़ प्रदर्शन किया । इस दौरान प्रशासन को ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो वह सचिवालय को ताला लगाने का काम करेंगे। वहीं सरपंच प्रदीप लादी ने कहा कि पब्लिक हेल्थ विभाग की नाकामी के कारण उन्हें जहर पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

पिछले दिनों ग्रामीणों ने गांव के जलघर पर प्रदर्शन कर प्रशासन को समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया था मगर कोई समाधान नहीं हुआ मजबूरन उनको जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने समस्या का एक सप्ताह के अंदर समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन का फैसला लिया।

Advertisement

सरपंच प्रदीप लादी कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सैकड़ों बार लिखित में शिकायत किए जाने के बावजूद भी जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शेखपुरा गांव के जलघर की सुध नहीं ली जा रही। सरपंच प्रदीप लादी ने बताया इस जलघर से शेखपुरा गांव के अलावा चार अन्य गांवों को पेयजल की सप्लाई होती है। पंचायत में पेयजल समस्या का एक सप्ताह में समाधान नहीं किया गया तो अगले सप्ताह सचिवालय को ताला लगा कर सड़क को जाम करने का फैसला लिया गया। सरपंच प्रदीप लादी ने बताया कि उनके गांव के जलघर से शेखपुरा के अलावा ढाणी केंदू, ढाणी शोभा, ढाणी कुंदनापुर और ढाणी चदरपुल में पेयजल की सप्लाई होती है। लेकिन आज इन सभी गांवों में पेयजल सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित है।

Advertisement

पब्लिक हैल्थ विभाग को नोटिस जारी : एसडीएम

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम राजेश खोथ प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को कहा कि संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए हैं। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 9 फरवरी तक समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाना पड़ेगा।

Advertisement
×