Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

उज्बेकिस्तान में दम दिखाएंगी तमन्ना, एशियन चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

69 किलोग्राम भार वर्ग में उतरेंगी प्रताप स्कूल खरखौदा की वेटलिफ्टर प्रताप स्कूल खरखौदा की प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर तमन्ना एशियन जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में हिस्सा लेने के लिए उज्बेकिस्तान रवाना हो गई हैं। तमन्ना 69 किलोग्राम भार वर्ग में भारत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

69 किलोग्राम भार वर्ग में उतरेंगी प्रताप स्कूल खरखौदा की वेटलिफ्टर

प्रताप स्कूल खरखौदा की प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर तमन्ना एशियन जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में हिस्सा लेने के लिए उज्बेकिस्तान रवाना हो गई हैं। तमन्ना 69 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।

वेटलिफ्टर तमन्ना।
वेटलिफ्टर तमन्ना।

द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं स्कूल के स्पोर्ट्स डायरेक्टर ओमप्रकाश दहिया, प्रिंसिपल दया दहिया और एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने तमन्ना को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ओमप्रकाश दहिया ने कहा कि तमन्ना ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement

उन्होंने उम्मीद जताई कि तमन्ना अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और स्कूल का नाम रोशन करेगी। उन्होंने बताया कि तमन्ना सात बार नेशनल मेडलिस्ट रह चुकी हैं। डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

Advertisement

Advertisement
×