Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सुरजेवाला को गुजरात की जिम्मेदारी, हिसार में बंटे लड्डू

कर्नाटक प्रभारी की जिम्मेदारी भी बरकरार; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किए जाने और कर्नाटक प्रभारी की जिम्मेदारी बरकरार रहने पर हिसार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कर्नाटक प्रभारी की जिम्मेदारी भी बरकरार; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किए जाने और कर्नाटक प्रभारी की जिम्मेदारी बरकरार रहने पर हिसार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और लड्डू बांटे।

रणदीप सुरजेवाला

बहबलपुरिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सुरजेवाला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिलना सुरजेवाला की राजनीतिक क्षमता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुरजेवाला के मार्गदर्शन में गुजरात कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी। कार्यक्रम में सतपाल कुलडीयां, सुखबीर नागर, आनंद जाखड़, भरत सिंह मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×