Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अरावली से छेड़छाड़ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक, विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा : कृषि मंत्री

कैबिनेट मंत्री ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 में से 8 परिवाद सुलझाए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अरावली पर्वतमाला से छेड़छाड़ न करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में सोमवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में समस्याएं सुनते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। -हप्र
Advertisement

कैबिनेट मंत्री ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में 14 में से 8 परिवाद सुलझाए

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अरावली पर्वतमाला से छेड़छाड़ न करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि अरावली के कारण ही क्षेत्र का जन-जीवन सुरक्षित है और इससे केवल लाभ ही लाभ हैं, कोई नुकसान नहीं। अरावली के नाम पर विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि अरावली पर्यावरण और जीवन के लिए संजीवनी है।

कृषि मंत्री सोमवार को चरखी दादरी के लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक के दौरान उन्होंने 14 परिवादों में से 8 का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही निपटारा करवाया, जबकि शेष परिवादों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध माइनिंग, कानून व्यवस्था, सीवरेज, पेयजल आपूर्ति और नहरी पानी से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से उठे, जिन पर मंत्री ने अधिकारियों को तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

Advertisement

बैठक में पूर्व विधायक सोमबीर सांगवान भी पहुंचे और उन्होंने दादरी जिले में राजस्व अधिकारियों की नियुक्ति का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

Advertisement

अपराधियों को चाहे वे सात समंदर पार क्यों न हों, पुलिस उनके ठिकानों से पकड़कर जेल में डालेगी। उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों पर कहा कि फसल बीमा मुआवजे की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ में पंजीकृत किसानों को ही खाद दी जाएगी, जिससे कालाबाजारी और दुरुपयोग पर रोक लगेगी।

बैठक में डीसी डा. मुनीश नागपाल, एसपी अर्श वर्मा, एसडीएम योगेश सैनी, जिला परिषद के सीईओ डा. विरेन्द्र सिंह, एसडीएम आशीष सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
×