Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

8 तक तेज हवा व बूंदाबांदी के आसार, गेहूं कटाई पर संकट गहराया

आए दिन बदल रहे मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement
प्रदेश में मौसम आए दिन रंग बदल रहा है। रविवार को प्रदेश में सोनीपत की सुबह सबसे ठंडी दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान करीब 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब ढ़ाई डिग्री कम है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम फिलहाल पूरी तरह परिवर्तनशील बना रहेगा। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही बार-बार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम की स्थिरता को प्रभावित किया है। इसके चलते तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का असर भी देखने को मिला, जिसका सीधा प्रभाव तापमान पर पड़ रहा है।

आज देर शाम फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Advertisement

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार देर शाम को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर और सोनीपत क्षेत्र में दिखाई देगा। इस प्रणाली के प्रभाव से सोमवार रात से लेकर बुधवार तक बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। इसके चलते तापमान में फिर गिरावट दर्ज हो सकती है। 8 अप्रैल के बाद यह प्रणाली आगे बढ़ जाएगी, जिसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम की अनिश्चितता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह में कई बार हुई बूंदाबांदी के कारण गेहूं की कटाई प्रभावित हुई है। खेतों में नमी अधिक होने से हाथ से कटाई का कार्य बाधित हो रहा है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द मशीनों के माध्यम से कटाई कराने में जुटे हैं। जिले में इस बार करीब 1.50 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल बोई गई है जो अब अधिकांश क्षेत्रों में पककर तैयार है। हालांकि बार-बार हो रही बूंदाबांदी व हल्की बारिश के कारण फसल भीगने से कटाई में दिक्कतें आ रही हैं।

Advertisement

वर्जन

सोमवार देर शाम से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम फिर करवट लेगा। मंगलवार को बूंदाबांदी व तेज हवा चलने का अनुमान है। किसानों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम के शुष्क होने की उम्मीद जताई गई है।

-डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके सोनीपत

Advertisement
×