Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

मजबूत मंडल और सक्रिय बूथ ही भाजपा की असली ताकत : अर्चना गुप्ता

प्रदेश अध्यक्ष ने सात जिलों के मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों से किया संवाद भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मजबूत मंडल और सक्रिय बूथ ही संगठन की असली ताकत हैं। बूथ स्तर तक संगठन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार में प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत करती जिलाध्यक्ष आशा खेदड़। -हप्र
Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष ने सात जिलों के मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों से किया संवाद

भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मजबूत मंडल और सक्रिय बूथ ही संगठन की असली ताकत हैं। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संपर्क, संवाद और समन्वय जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

डॉ. गुप्ता शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में हिसार, सिरसा, डबवाली, फतेहाबाद, भिवानी, हांसी और चरखी दादरी जिलों के मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में मंडल से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा, मंडल त्रिदेव बैठक और बूथ स्तरीय बैठकों की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना पर मंथन हुआ। डॉ. गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों से बूथ कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने तथा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री वेद फूलां, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, हिसार जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सहित सातों जिलों के मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×