Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

 वैश्य महाविद्यालय में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

विजेता टीमों को नकर पुरस्कार से किया गया सम्मानित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करती हुई चौधरी बंसीलाल विश्विद्यालय भिवानी की कुलगुरू प्रो. दीप्ति धर्माणी व अन्य।
Advertisement
 यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की हरियाणा प्रांत शाखा एवं भिवानी के वैश्य महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से युवा उत्सव के तहत राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन भिवानी के वैश्य महाविद्यालय के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौधरी बंसीलाल विश्विद्यालय भिवानी की कुलगुरू प्रो. दीप्ति धर्माणी एवं समापन सत्र में मुख्य अतिथि भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ रहे। विशिष्ट अतिथि यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष जेके श्रीवास्तव, वर्धमान ज्वेलर्स के ऑनर सचिन जैन, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरतन गुप्ता, महासचिव डा. पवन बुवानीवाला कोषाध्यक्ष विजय किशन अग्रवाल ट्रस्टी सुरेश गुप्ता,वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के सभी जिलों की 23 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की हरियाणा शाखा के सचिव पवन बंसल, कोषाध्यक्ष अश्विन बंसल, सदस्य पूर्व विधायक जगजीत सांगवान, वी के मल्होत्रा,पूर्व प्राचार्य बी डी आर्य पवन गोयल,सहित अनेकों शख्सियतों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं यूथ हॉस्टल एवं प्रकोष्ठ के सदस्यो द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Advertisement

इस मौके पर चौधरी बंसीलाल विश्विद्यालय भिवानी की कुलगुरू प्रो. दीप्ति धर्माणी व महाविद्यालय प्राचार्य डा. संजय गोयल ने कहा कि भारत युवा देश है और युवा भारत की शक्ति एवं भविष्य है। उन्होंने युवाओं को कर्तव्यनिष्ठ होकरा आगे बढऩे की सीख देते हुए पंचमय कोष की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हर जीत मायने नहीं रखती बल्कि असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है। इसके साथ ही अन्य अतिथियों ने कहा कि सांस्कृतिक महोत्सव विद्यार्थियों के हुनर को संवारने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढकऱ भाग लेना चाहिए, क्योकि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता ललित शर्मा ने बताया कि हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की छात्रा रवीना ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय सापला की छात्रा चंचल शर्मा ने द्वितीय व सीबीएलयू भिवानी की छात्रा रूचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पठानिया पब्लिक स्कूल रोहतक की छात्रा जश्नूर कौर को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में लाडवा कॉलेज से छात्रा अन्नपूर्णा ने प्रथम, वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक से छात्रा ज्योति ने द्वितीय एवं राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी की छात्रा वसु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पठानिया पब्लिक स्कूल रोहतक की छात्रा खुशी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। एकल गायन प्रतियोगिता में लाडवा कॉलेज से छात्रा नेहा ने प्रथम पं नेकीराम शर्मा महाविद्यालय रोहतक से छात्रा आशीष ने द्वितीय एवं सी एम आर जे महाविद्यालय से छात्र राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एस डी कन्या विद्यालय अंबाला की छात्रा पिंकी को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मोनो एक्टिंग में पं नेकीराम शर्मा महाविद्यालय रोहतक से छात्र सोनू कुमार पंडित ने प्रथम स्थान,टीआईटी कॉलेज भिवानी से छात्र जतिन कुमार ने द्वितीय एवं सीबीएलयू भिवानी से छात्र आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement
×