Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Somnath Yatra : सोनीपत से सोमनाथ दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, मंत्री अरविंद शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बुजुर्गों का सपना हुआ साकार : प्रदेशभर के 1100 श्रद्धालु करेंगे भगवान सोमनाथ के दर्शन, यात्रा में सोनीपत के 114 व रोहतक के 53 बुजुर्ग शामिल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में सोमनाथ दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मंत्री अरविंद शर्मा और मेयर राजीव जैन। -हप्र
Advertisement

Somnath Yatra :  सोनीपत रेलवे स्टेशन से सोमवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत भगवान सोमनाथ के दर्शनों के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना हुई। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा और मेयर राजीव जैन ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को विदा किया। इस तीर्थ यात्रा के जरिए प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को पूरे मान-सम्मान के साथ धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस विशेष ट्रेन का शुभारंभ धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से किया है। करनाल और पानीपत होते हुए यह ट्रेन अन्य जिलों के श्रद्धालुओं को लेकर सोनीपत पहुंची। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाना हरियाणा सरकार के सेवा, सम्मान और संवेदनशील शासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस पूरी यात्रा में प्रदेशभर के कुल 1100 श्रद्धालु भगवान सोमनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। इनमें सोनीपत जिले के 114 और रोहतक जिले के 53 श्रद्धालु भी शामिल हैं।

Advertisement

श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम

Advertisement

मेयर राजीव जैन ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच का प्रतीक है। जीवन के इस पड़ाव पर बुजुर्गों को पवित्र तीर्थों के दर्शन करवाना वास्तव में एक महान और पुण्य का कार्य है। यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों के लिए खान-पान, सुरक्षित आवास, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य आवश्यक जरूरतों की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
×