Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

यमुना में बहे सत्यम का शव मिला, शिवम की तलाश जारी

बेगा घाट पर नहाते समय तेज बहाव में बह गए थे दोनों भाई गन्नौर क्षेत्र के बेगा घाट पर यमुना में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे दो सगे भाइयों में से 15 वर्षीय सत्यम का शव बरामद...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बेगा घाट पर नहाते समय तेज बहाव में बह गए थे दोनों भाई

गन्नौर क्षेत्र के बेगा घाट पर यमुना में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे दो सगे भाइयों में से 15 वर्षीय सत्यम का शव बरामद हो गया है। वहीं उसके बड़े भाई शिवम (17) की तलाश अभी जारी है। सत्यम का शव बेगा घाट से कुछ दूरी पर यमुना नदी में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

सांकेतिक फाइल फोटो।

गांव सनपेड़ा निवासी दोनों भाई शनिवार को अपने दोस्त प्रिंस (16) के साथ यमुना के बेगा घाट पर नहाने पहुंचे थे। तीनों किशोर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान शिवम और सत्यम तैरते हुए किनारे से काफी आगे निकल गए और पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। प्रिंस किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया और उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों भाइयों की तलाश के लिए गोताखोरों को यमुना में उतारा गया। तलाशी अभियान के दौरान सत्यम का शव बरामद हो गया, लेकिन शिवम का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शिवम की तलाश में गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी अभियान चला रही है। पुलिस और ग्रामीण लगातार मौके पर मौजूद रहकर बचाव दल का सहयोग कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×