Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सुलखा पैक्स के सतबीर चेयरमैन व रामभरोसे चुने गए वाइस चेयरमैन

बावल उपमंडल के गांव सुलखा में बृहस्पतिवार को प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव पीठासीन अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुए। पैक्स के सभी 10 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के गांव सुलखा में पैक्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सदस्य। -हप्र
Advertisement
बावल उपमंडल के गांव सुलखा में बृहस्पतिवार को प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव पीठासीन अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुए। पैक्स के सभी 10 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से बैठक में कुल 6 सदस्य दिनेश कुमार, संदीप कुमार, राजकौर, भीम सिंह, रामभरोसे, सतबीर सिंह ही पहुंचे।

कोरम पूरा होने पर चुनावी प्रक्रिया शुरू करते ही रामभरोसे ने चेयरमैन पद के लिए सतबीर उर्फ पोलू के नाम का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। तत्पश्चात वाइस चेयरमैन पद के लिए दिनेश कुमार ने रामभरोसे का नाम रखा। यह प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×