Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

चंद्रशेखर आजाद के योगदान को नमन, आजाद द्वार का लोकार्पण

सेक्टर-7 में रविवार को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद द्वार का लोकार्पण किया गया। मनोनीत पार्षद भीम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में रिबन काटकर द्वार का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में चंद्रशेखर आजाद के अविस्मरणीय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बहादुरगढ़ में रिबन काटकर चन्द्रशेखर आजाद द्वार का उद्घाटन करते अतिथि। -निस
Advertisement
सेक्टर-7 में रविवार को क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद द्वार का लोकार्पण किया गया। मनोनीत पार्षद भीम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में रिबन काटकर द्वार का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में चंद्रशेखर आजाद के अविस्मरणीय योगदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि नवनिर्मित द्वार केवल स्थापत्य संरचना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने वाला प्रतीक है।

इसके निर्माण से वार्ड-28 की पहचान को नया आयाम मिला है। स्थानीय निवासियों और गणमान्य लोगों ने द्वार निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए नगर परिषद और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, सेवानिवृत्त एसीपी एवं समाजसेवी अतर सिंह कौशिक, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जयपाल दहिया, माजरा के पूर्व सरपंच विनोद जून, बामड़ौली के सरपंच जितेंद्र छिल्लर सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×