Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दिल्ली-भुज एक्सप्रेस में आरपीएफ ने पकड़ा गोल्डी गैंग का शूटर

दिल्ली पुलिस की सूचना पर ट्रेन में घेराबंदी कर अलवर में उतारा दिल्ली पुलिस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रेवाड़ी आरपीएफ ने दिल्ली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में गोल्डी बराड़ गैंग के कथित शूटर नवाब अली को पकड़ लिया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

दिल्ली पुलिस की सूचना पर ट्रेन में घेराबंदी कर अलवर में उतारा

दिल्ली पुलिस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रेवाड़ी आरपीएफ ने दिल्ली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में गोल्डी बराड़ गैंग के कथित शूटर नवाब अली को पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी नवाब अली की दिल्ली पुलिस को कई मामलों में तलाश थी। आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार के अनुसार 30 सितंबर की शाम करीब छह बजे दिल्ली पुलिस से आरोपी की फोटो और हुलिया रेवाड़ी आरपीएफ टास्क टीम को उपलब्ध कराया गया।

सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली से दिल्ली-भुज एक्सप्रेस में सवार हुआ है। ट्रेन के रेवाड़ी पहुंचने पर टीम उसमें सवार हुई और रेवाड़ी-अलवर रेलखंड में स्लीपर कोचों में आरोपी की तलाश शुरू की। स्लीपर के तीसरे कोच में सीट नंबर 23 पर बैठा व्यक्ति फोटो और हुलिये से मिलता-जुलता मिला। पहचान की पुष्टि के बाद टीम ने उसे निगरानी में ले लिया। ट्रेन के अलवर पहुंचने पर आरपीएफ ने नवाब अली को उतारकर चौकी में रखा।

Advertisement

इसके बाद दिल्ली पुलिस एसटीएफ को सूचना दी गई। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे एसटीएफ की टीम अलवर पहुंची और पूछताछ के बाद नवाब अली को रूप नगर थाने में दर्ज एफआईआर के मामले में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पूछताछ में नवाब अली ने खुद को गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य और शूटर बताते हुए वसूली व चोरी से जुड़े मामलों में शामिल होने की बात कही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों में उसकी भूमिका को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम आगे पूछताछ कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×