Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

टी20 विश्व कप में रोहतक के मयंक कुमार चौधरी का यूएई टीम में चयन

संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मयंक
Advertisement
भारत में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2026 में इस बार हरियाणा के रोहतक जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मंच पर गौरव के साथ चमकेगा। रोहतक जिले के गांव घिलौड़ कलां निवासी और दुरा डेयरडेविल्स टीम के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी मयंक कुमार चौधरी का चयन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

5 फरवरी 1997 को जन्मे मयंक कुमार चौधरी ने मात्र 10 वर्ष की आयु में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। शुरू से ही उनका सपना बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलने का रहा। हरियाणा रणजी टीम में चयन न हो पाने जैसी कठिन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करते रहे।

Advertisement

मयंक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट मॉडल स्कूल से तथा उच्च शिक्षा डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से प्राप्त की। कॉलेज के दौरान रेड बुल कैंपस क्रिकेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें दुबई जाने का अवसर मिला। पिछले छह वर्षों से दुबई में रहकर उन्होंने विभिन्न क्लबों और लीग प्रतियोगिताओं में अपने खेल का लोहा मनवाया।

Advertisement

हाल ही में डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम से चयन होना उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। करीब 20 वर्षों के संघर्ष और निरंतर अभ्यास के बाद मयंक का चयन उस यूएई टीम में हुआ है, जिसने टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है।

उल्लेखनीय है कि मयंक कुमार चौधरी भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. दिनेश घिलौड़ के भतीजे हैं। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों का मानना है कि मयंक की यह सफलता हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और वे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर न केवल यूएई टीम बल्कि अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगे।

Advertisement
×