Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

ओबीसी हक के लिए सोनीपत में हुंकार, जातीय जनगणना की मांग

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी बोले- जनगणना में ओबीसी का कॉलम जरूरी, विधायक चंद्रप्रकाश ने सरकार पर लगाया भ्रामकता फैलाने का आरोप जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस के ओबीसी हक हुंकार अभियान के तहत सोमवार को सोनीपत में सैकड़ों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक चंद्रप्रकाश व अन्य। -हप्र
Advertisement

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी बोले- जनगणना में ओबीसी का कॉलम जरूरी, विधायक चंद्रप्रकाश ने सरकार पर लगाया भ्रामकता फैलाने का आरोप

जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस के ओबीसी हक हुंकार अभियान के तहत सोमवार को सोनीपत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर जनगणना में ओबीसी का स्पष्ट कॉलम शामिल करने की मांग की।

प्रदर्शन में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन एवं विधायक चंद्रप्रकाश, शहरी जिलाध्यक्ष कमल दीवान, ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया और राई से पूर्व प्रत्याशी जयभगवान आंतिल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

इस दौरान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जनगणना में ओबीसी का कॉलम अवश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की ओर से आवाज उठाए जाने के बाद भाजपा सरकार के साथ जाति आधारित जनगणना को लेकर सहमति बनी थी। इसके बावजूद अब इसे दरकिनार किया जा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने ओबीसी हक हुंकार अभियान शुरू किया है।

Advertisement

वहीं, विधायक चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जातिगत जनगणना करवाने के बजाय भ्रामकता पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना में ओबीसी कॉलम का प्रावधान नहीं किया गया है। सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए प्रदेशभर में 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जनगणना में स्पष्ट ओबीसी श्रेणी, प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ट वैज्ञानिक कोड, राज्यवार मानकीकृत जाति मास्टर लिस्ट और ड्रॉप डाउन मेन्यू का प्रावधान करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी जातिगत जनगणना से आबादी के सही आंकड़े सामने आएंगे और इन्हीं के आधार पर पिछड़े वर्गों के लिए उचित कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा सकेंगी।

Advertisement
×