Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

निजीकरण के खिलाफ 12 फरवरी को रोडवेज का चक्का जाम

हड़ताल की तैयारी तेज, डिपो स्तर पर होंगी गेट मीटिंग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
चार लेबर कोड, रोडवेज निजीकरण और कर्मचारियों की लंबित मांगों के विरोध में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत चक्का जाम करेगी। हड़ताल की तैयारियों को लेकर हुई राज्य कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने की तथा संचालन महासचिव सुमेर सिवाच ने किया। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए नेताओं की टीमों का गठन किया गया, जो प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो में जाकर गेट मीटिंग और कर्मचारी सभाएं करेंगी। इन टीमों में नरेंद्र दिनोद, कृष्ण ऊण, सुमेर सिवाच, शिवकुमार सोराण, रमेश श्योकंद, सुनील ईकस, जयकुमार दहिया व पवन शर्मा शामिल हैं।

कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वेतनमान बढ़ाने, प्रमोशन, बोनस भुगतान, अवकाश, तबादला नीति, निजीकरण रोकने तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम से लगे कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मांगों पर सहमति के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया गया। यूनियन ने आठवें वेतन आयोग के गठन, समान काम–समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और खाली पदों पर भर्ती की मांग दोहराई।

Advertisement

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार व परिवहन विभाग ने बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 12 फरवरी को पूर्ण हड़ताल की जाएगी तथा 22 फरवरी को परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर मास डेपुटेशन किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×